DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व सैनिक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

गुरुर। पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद ईकाई गुरूर के विभिन्न मांगों के संबंध में विधायक संगीता सिन्हा के नाम से पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष गौकरण साहू सहित विभिन्न साथियों ने अपनी समस्या रखी। पूर्व सैनिक संघ के लोगों ने कहा क पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद इकाई गुरुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सेवा निवृत्त सैनिकों द्वारा गुरूर में किया जाता है। जिसे वृहत और सार्थक क्रम देने के लिए विभिन्न मांगे है। हमारे जिले में 500 सेवा निवृत्त व 1000 के लगभग सेवारत सैनिक वर्तमान में है, जिन्हें कार्यालयीन कार्य हेतु दुर्ग जाना पड़ता है। वृद्ध एवं शहीदों के विधवाओं एवं परिजनों को काफी परेशानी होती है। इसलिए जिला मुख्यालय बालोद में भूतपूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय व सैनिक आराम गृह खुलवाया जाए। नगर पंचायत गुरुर में सैनिक सामुदायिक भवन हेतु जगह आबंटित किया जाए। शहीद स्मारक के लिए स्थल आवंटित किया जाए। हमारे संगठन द्वारा बालोद जिले अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में युवाओं को सेना में भर्ती चयन हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा प्रदाय करते है। जिसके लिए संगठन को विधायक निधि से सहयोग राशि आवंटित किया जाए। उपरोक्त मांगो को ध्यान में रखते हुए पूरा करने की मांग जिला के समस्त सैनिक परिवार ने की।

You cannot copy content of this page