पूर्व मुख्यमंत्री रमन के आगमन से रिचार्ज हुए भाजपाई, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत



बालोद। बालोद जिले के ग्राम पुरुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया पटाखे फोड़े और उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री पुरूर में पूर्व विधायक के घर निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस दौरान पुरूर चौक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका स्वागत और उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 3 वर्षों के विपक्ष में रहते हुए आप लोगों में जो उत्साह है वह इस बात की परिचायक है कि आप सभी आगामी विधानसभा की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है और आप सभी का यह जोश और उत्साह हमें विधानसभा चुनाव में जीत की ओर ले जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कृष्णकांत पवार ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को आश्वासन दिलाया कि यह उत्साह और जोश सदैव बरकरार रहेगा। हमारी टीम लड़ाई में उतरने के लिए तैयार है और आपके मार्गदर्शन में हम सब विपक्ष की भूमिका बखूबी ढंग से निभा रहे हैं।

पूर्व विधायक के घर निजी कार्यक्रम में हुए शामिल

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रीतम साहू के निज निवास में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व विधायक के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आम जनता व कार्यकर्ता भी पूर्व विधायक के घर में मौजूद रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार धमतरी विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, यशवंत जैन, महामंत्री किशोरी साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला साहू भाजपा जिला मंत्री शरद ठाकुर जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, छगन साहू, सुरेंद्र देशमुख मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू कौशल साहू यादव राम साहू, नरेश साहू, दानवीर साहू,आदित्य पिपरे, चंद्रिका गंजीर, डामेश्वरी साहू, संध्या साहू, नीता साहू, बिरेंद्र साहू, मेहत्तर नेताम दुर्गानंद साहू तेजराम साहू मिथलेश साहू, प्रदीप साहू, मुकेश साहू, खेमलाल साहू, मनीष साहू, अजेंद्र साहू, मितेश साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page