पहले मेहंदी अब फूलों की रंगोली सजाकर वन कर्मचारी संघ ने रखी मांग, लिखा भूपेश कका अब मान जाओ ना, ग्रेड पे बढ़ाओ ना,,,,,



बालोद। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर वन कर्मियों के 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में छठवे दिवस भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में वन मंडल बालोद के अंतर्गत बालोद काष्ठागार डिपो परिसर में धरना दिया। धरना स्थल में बालोद वनमंडल के सभी वन परिक्षेत्र बालोद, दल्ली, डौण्डी, लोहारा एवं गुरुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अपनी जायज मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर किया गया।

अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर महिला वन कर्मचारियों द्वारा फूलों से नारा लिखकर नारा के माध्यम से शासन एवं मुख्यमंत्री तक सन्देश पहुंचाया। इसमें छत्तीसगढ़ी में लिखा गया था भूपेश कका अब मान जाओ ना, ग्रेड पे बढ़ाओ ना। नरवा गरवा घुरवा बारी, कब आही कर्मचारी के पारी। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष कृष्णापुरी गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष बालोद मनोज साहू, ब्लॉक अध्यक्ष लोहारा तुलसीराम पिस्दा,ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर मुरली बढ़ई, हेमलता उइके, लीला परते, रेनू निषाद, द्रोपती, रामहो बाई, समस्त कार्यकारिणी सदस्य तथा वनरक्षक, वनपाल, उप उप वनक्षेत्रपाल, वानिकी चौकीदार, भृत्य साथी भी उपस्थित रहे।

इसके पहले कर्मचारियों ने हथेली पर मेहंदी सजाकर अलग-अलग संदेशों के साथ अपनी मांग रखी।

You cannot copy content of this page