DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली के वीरेन्द्र सिंह का नई दिल्ली में जल प्रहरी सम्मान-2022 में हुआ चयन

बालोद। बालोद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ग्रीन कमांडो के नाम से पहचान बना चुके दल्ली राजहरा की वीरेंद्र सिंह नई दिल्ली में 30 मार्च को जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित होंगे। दुनिया भर के राष्ट्र जहां जल संकट को लेकर सेनेगल में वल्र्ड वाटर समिट में मिलकर विमर्श करेंगे वहीं भारत जल आत्मनिर्भर बने इसके लिए विमर्श का आयोजन 30 मार्च, 2022 को देश की राजधानी, दिल्ली में किया जाएगा। जल आत्मनिर्भर भारत प्रयास एवं चुनौतियां, विषय पर जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भारत सरकार के हाथो सम्मानित किया जा रहा है। साथ में जलपुरूष राजेंद्र सिंह, पॉन्ड मैन, जल योद्धाओं द्वारा चर्चा होगी। वहीं देश भर के जल संरक्षण करने वाले जल प्रहरी सम्मान-2022 का भी ऐलान कर दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सरकारी टेल द्वारा जल शक्ति मंत्रालय, जल जीवन मिशन भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेया साठे ने बताया कि इस वर्ष जल प्रहरी सम्मान के लिए हरियाणा, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलांगना, अरूणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडृ, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश दिल्ली सहित कई राज्यों से जल संरक्षण, संचयन करने वालों का चयन किया गया है। जल प्रहरी समारोह के संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि समारोह में हिस्सा लेने वाले कई जल प्रहरी ऐसे हैं जिनके नवीन उपयोग, उपकरण, प्रयोग, पारंपरिक तौर तरीके अनूठे हैं और लाखों लीटर पानी बचा रहे हैं। इन जल प्रहरियों में किसान, वैज्ञानिक, आईएएस, आईआरएस, जिला स्तर के अधिकारियों, शिक्षकों तक के नाम शामिल हैं। इस वर्ष चयन समिति प्रमुख पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं मौजूदा राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई जी है।

छत्तीसगढ़ से विरेंद्र सिंह को उनके पानी बचाने वाली जल संचयन, संरक्षण कार्यों के लिए जल प्रहरी सम्मान-2022 प्रदान किया जाएगा। इस जल प्रहरी सम्मान के लिए चयन होने पर ग्राम डुड़िया के पर्यावरण रक्षक टीम के सदस्य यशवंत कुमार टंडन, विनोद कुमार टंडन, हेमंत टंडन दामिनी टंडन, दीपिका देशलहरे, निकिता देशलहरे,निधि देशलहरे, ने ग्रीन कमाण्डों विरेन्द्र सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page