DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रत्येक संकुल की एक महिला शिक्षकों को दिया गया अंगना म शिक्षा को लेकर प्रशिक्षण

बालोद। अंगना मा शिक्षा प्रशिक्षण एवं माताओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण बीआरसी कार्यालय बालोद में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती पवन रेखा कौशल, अर्चना चौरसिया ने प्रशिक्षण दिया। विकास खण्ड बालोद के सभी संकुलों के एक एक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में एबीईओ श्रीमती उमा ठाकुर एवं बीआरसी निर्मलकर उपस्थित रहे। बता दें कि इस अभियान का उद्देश्य घर पर ही बच्चों को उपलब्ध सामग्री के जरिए पढ़ाना है। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षिकाएं अपने अपने क्षेत्र के बच्चों की माताओं को यह प्रशिक्षण देंगे। जिसके बाद घरेलू सामग्री के जरिए खाली समय में माताएं अपने बच्चों को घर पर पढा सकती है। घर आंगन में ही उनकी शिक्षा-दीक्षा चलती रहेगी। गर्मी की छुट्टियों में खास तौर से इस अभियान का विशेष लाभ मिलेगा। ताकि छोटे बच्चे खेल खेल में पढ़ाई से जुड़े रहे।

You cannot copy content of this page