DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों की नियुक्ति पर हिंद सेना ने जताया स्वास्थ्य मंत्री का आभार,की गई थी डॉक्टरों की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर मांग

बालोद। जिला अस्पताल बालोद में चार डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। इसको लेकर समाजसेवी संस्था हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों जब स्वास्थ्य मंत्री का बालोद जिला अस्पताल आगमन हुआ था तो उनके द्वारा विभिन्न 10 बिंदुओं पर जिला अस्पताल की विभिन्न समस्याओं और बरती जा रही अनियमितता को लेकर ज्ञापन दिया था। जिसमें यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर भी अहम मुद्दा उठाया गया था। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद चार डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी हुआ है जिस पर प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे जिले वासियों को काफी राहत मिलेगी और रिफर सेंटर के नाम से जो जिला अस्पताल चर्चित है अब यहीं पर इलाज होगा, ना कि मरीजों को बाहर भेजने की जरूरत पड़ेगी, ऐसी उम्मीद अब कर सकते हैं । तो वहीं अन्य समस्याओं को लेकर भी जल्द समाधान की मांग हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी एव माँ कामधेनु बालोद जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्रिय  ने की है।

You cannot copy content of this page