87.67% अंक हासिल करने वाली कुमारी चंचल आसनिक का हुआ सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए मिली शुभकामनाएं
ग्रामीण बाल विकास प्रमाण-पत्र से हुई सम्मानित, गुरुजनों और समाज के प्रबुद्धजनों ने बढ़ाया हौसला
बालोद। ग्राम पीनकापार निवासी कुमारी चंचल आसनिक ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 87.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन किया है। चंचल आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, सिकोसा की छात्रा हैं।
उनकी शैक्षणिक उपलब्धि को देखते हुए एस.पी. दुर्ग द्वारा उन्हें ग्रामीण बाल विकास प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने उनकी मेहनत और प्रतिभा को नई पहचान दी।
विद्यालय के सभी गुरुजनों ने चंचल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
महार/महरा समाज की होनहार बेटी होने के कारण समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों ने भी उनका सम्मान किया। समाज के लोगों ने चंचल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता समाज की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर सभी ने कुमारी चंचल आसनिक, उनके पिता श्री कन्हैयालाल आसनिक एवं परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












