DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद को मिली विकास की नई पहचान: 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अमृत भारत रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

देशभर के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों के साथ बालोद भी बनेगा विकसित भारत की नई तस्वीर, जिले के लिए गौरव का क्षण

बालोद। बालोद जिले के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के अंतर्गत देशभर के 19 राज्यों के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

बालोद जिले के लिए गर्व की बात यह है कि छत्तीसगढ़ के चयनित तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में बालोद रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। देशभर के 75 चयनित स्टेशनों की सूची में स्थान प्राप्त करना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। 17 जुलाई का यह ऐतिहासिक अवसर बालोद के विकास को नई पहचान देगा और जिले के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित, सुलभ और यात्री-अनुकूल स्वरूप प्रदान किया गया है। पुनर्विकसित बालोद स्टेशन पर आकर्षक स्टेशन भवन, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं, आधुनिक डिजिटल सेवाएं, स्वच्छ एवं हरित वातावरण, बेहतर यात्री सुविधाएं तथा बहु-मॉडल कनेक्टिविटी विकसित की गई है। इन सुविधाओं से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने कहा कि बालोद रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकास जिलेवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

You cannot copy content of this page