मंगचुवा थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जांच जारी
डौण्डीलोहारा। मंगचुवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह शराब भट्टी से कुछ दूरी पर एक पेड़ के पास 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिसेलाल भुआर्य (34 वर्ष), निवासी भीमपुरी के रूप में हुई है। मंगचुवा शराब भट्टी के गार्ड द्वारा शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आने पर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
डौण्डीलोहारा से नेमन साहू की रिपोर्ट।










