जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक, संगठन विस्तार और सहकारिता को मजबूत करने पर दिया गया जोर
डौण्डीलोहारा। सहकार भारती डौण्डीलोहारा खण्ड की बैठक जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं सहकारिता गतिविधियों के विस्तार के उद्देश्य से खण्ड स्तर के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक में संगठन प्रमुख रूद्र प्रकाश साहू, जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहडा, जिला महामंत्री रूपेश कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष दीपक देवांगन, जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश साहू एवं मंडल प्रमुख दारा सिंह भौसारय की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की गई।
घोषित पदाधिकारियों के अनुसार हीरालाल ठाकुर को संगठन प्रमुख, मानसिंह तारम को महामंत्री, शिव मसिया को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार कोसमा को मंत्री, लोकेश कुमार रावटे को खण्ड संयोजक (पैक्स एवं वन उपार्जन), रोहित कुमार देवांगन को बुनकर प्रकोष्ठ तथा रूपराम साहू को दुग्ध संघ का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विनोद साहू, रूद्र प्रकाश साहू, जितेंद्र साहडा, रूपेश कुमार सिन्हा, दीपक देवांगन, लोकेश साहू, श्रीमती पुष्पलता बधेल, दारा सिंह भौसारय, बिरेंद्र साहू, तिजन बाई देवांगन, भानु देवदास साहू, अभय साहू सहित सहकार भारती के अनेक वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डौण्डीलोहारा से नेमन साहू की रिपोर्ट।










