रावभट्ट ब्राह्मण समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली बधाइयां
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश रावभट्ट ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रायपुर राजधानी शाखा की बैठक भारत माता विद्यालय, मठपुरैना में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट रहे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भट्ट, संतोष भट्ट, देवीलाल भट्ट, विक्की भट्ट, राहुल कुमार पंथी, हेमंत भट्ट एवं संजय भट्ट सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में रायपुर राजधानी शाखा के पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए समाज के लिए उनके योगदान की सराहना की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजेश भट्ट को संरक्षक, महेश भट्ट को रायपुर नगर अध्यक्ष तथा शिव शंकर भट्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संतोष भट्ट, रविप्रकाश भट्ट एवं अश्वनी भट्ट को मुख्य सलाहकार, छविराम रावभट्ट को मार्गदर्शक, लिलेश्वर भट्ट एवं तिलक भट्ट को कार्यकारी अध्यक्ष, रामकिशन भट्ट को कोषाध्यक्ष तथा घनश्याम भट्ट को सचिव मनोनीत किया गया।
युवा प्रकोष्ठ में पवन भट्ट को अध्यक्ष तथा जीतू भट्ट एवं सोमु भट्ट को सदस्य बनाया गया। वहीं महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती दुलारी भट्ट को अध्यक्ष और श्रीमती सीमा भट्ट को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, संगठन विस्तार तथा युवा एवं महिला सहभागिता को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय, समर्पित एवं सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के बाद समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।











