DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, डौंडीलोहारा में मंडल कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक संपन्न

‘बूथ और शक्ति केंद्र होंगे मजबूत तो जीत होगी तय’— पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

डौंडीलोहारा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक नियमित संगठनात्मक बैठकों के क्रम में बुधवार को डौंडीलोहारा एवं रेंगाडबरी मंडल की संयुक्त बैठक पुराने जनपद परिसर में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा प्रभारी एवं महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए चंदूलाल साहू ने कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ और शक्ति केंद्र भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेगा तो आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी इस क्षेत्र से दो बार विधायक बना चुकी है और वर्तमान में केंद्र एवं राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आज देश का शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे केंद्र सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ न मिला हो। कोरोना काल में सभी को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराना भी केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है तथा उन्हें अनेक देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं।

चंदूलाल साहू ने बैठक के दौरान बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में वे शक्ति केंद्र स्तर तक बैठकों में शामिल होंगे, इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी तैयारी कर लें।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख तथा डौंडीलोहारा एवं रेंगाडबरी मंडल प्रभारी क्रमशः टिनेश्वर बघेल एवं देवेंद्र जायसवाल ने अपने-अपने मंडलों की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार की जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, जिला कोषाध्यक्ष हरिश कटझरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा एवं उत्तरा घनेंद्र, मंडल महामंत्री दुष्यंत गिरी एवं जगतपाल सिन्हा, पूनम जैन, उपाध्यक्ष लता गुप्ता, संदीप लोढ़ा, सूरजभान साहू, हेमलाल देशलहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जसराज शर्मा, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, भाजयुमो अध्यक्ष हिरेंद्र गायकवाड़, जिला उपाध्यक्ष डोमेंद्र देशमुख, किसान मोर्चा के सुरेश देशमुख, धनश्याम सिंह गोरे, निरंजन पटौदी, रेमन अटल, दिलीप सिन्हा, उमेश मंडावी, मिलन भुयार्य, दिलीप बाफना, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्णिमा प्रजापति, भूवन यादव, हेमंत साहू, प्रकाश जैन, अभय साहू, धीरज जैन, संदीप जैन, जयेश जैन, उत्तरा पिस्दा, टोमन टेकाम, अंकुश कुंजाम, हेमचंद धनकर, धनसाय रावटे, पार्षद ममता यादव, रेवती कोलियारे, सूर्यकला ठाकुर, वीरसिंह ठाकुर, एल्डरमैन धीरेन्द्र टांक, जीवराखन कौमार्य सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, संयोजक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page