DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

25 गांवों के किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार, 475 लावारिश पशुओं से फसलों की सुरक्षा की मांग

किसान उत्थान समिति ने सौंपा ज्ञापन, आवारा पशुओं से कृषि को हो रहे नुकसान पर तत्काल कार्रवाई की मांग

गुण्डरदेही/बालोद। अर्जुदा तहसील क्षेत्र के 25 ग्रामों के किसानों द्वारा गठित किसान उत्थान समिति ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गुण्डरदेही को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बढ़ती लावारिश पशुओं की समस्या के समाधान की मांग की है। किसानों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण फसलें लगातार नुकसान झेल रही हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

समिति ने अपने ज्ञापन में बताया कि कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से 24 मई 2026 को 25 गांवों के किसानों ने किसान उत्थान समिति का गठन किया था। समिति के गठन की जानकारी सुशासन तिहार के दौरान चौरेल में भी प्रशासन को दी गई थी।

ज्ञापन के अनुसार 5 जुलाई 2026 को किसानों ने अपने-अपने पशुधन को पहटिया के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद 12 जुलाई 2026 को किसान उत्थान समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी गांवों में विचरण कर रहे लावारिश पशुओं का सर्वे किया गया।

बैठक में प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के अंतर्गत आने वाले 25 ग्रामों में लगभग 475 लावारिश पशु खुले में घूम रहे हैं। इन पशुओं के कारण किसानों की खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से मांग की है कि लावारिश पशुओं के संरक्षण एवं उचित प्रबंधन के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

किसान उत्थान समिति का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। समिति ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई है।

You cannot copy content of this page