DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यातायात पुलिस ने की अनोखी पहल: लापरवाह चालकों का पहले काटा चालान, फिर दिया निशुल्क हेलमेट का तोहफा, नियम का पालन करने वालों को भेंट कर रहे गुलाब

बालोद। बालोद जिले में यातायात पुलिस की टीम लगातार विभिन्न इलाकों में लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में विगत दिनों से कलेक्टोरेट के आसपास आने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जिन लोगों द्वारा नियमों के प्रति जागरूकता दिखाई जा रही है, जो हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर चल रहें,उनका गुलाब फूल भेंट कर सम्मान भी किया जा रहा है। तो लापरवाही बरतने वाली वाहन चालकों का नियमानुसार चालान काटा जा रहा है। इस बीच एक अच्छी पहल यातायात पुलिस ने किया शुरू की है कि चालान काटने के साथ-साथ पुलिस द्वारा वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट का वितरण भी किया रहा है। उन्हें हेलमेट पहनाकर समझाइश दी जा रही है कि आगे ऐसी गलती ना करना और हेलमेट पहन कर ही चलना। इससे जान की सुरक्षा होती है। इस कार्रवाई अभियान से लोगों में जागरूकता भी देखने को मिल रही है। लोग अब घर से निकलते हैं तो हेलमेट पहनकर, कार से जाते हैं तो सीट बेल्ट लगाकर जा रहे हैं। खास तौर से शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए भी जिले में यह आदेश जारी हुआ है कि वे हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। इस आदेश का असर देखने को मिल रहा है। तो वही जो लोग लापरवाही बरत रहे हैं उन पर टीम कार्रवाई भी कर रही है।

You cannot copy content of this page