DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजारी गांव में सोनकर परिवार पर टूटा सितम, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, पढ़िए पूरा मामला

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडी लोहारा ब्लॉक के ग्राम संजारी में बुधवार को दोपहर 3.30 बजे के आसपास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सोनकर परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक भाइयों में 14 साल का योगेश प्रताप और 12 साल का खेमराज शामिल है। दोनों बच्चों के पिता रामखिलावन सोनकर खेती किसानी और सब्जी का धंधा करते हैं। संजारी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने डेली बालोद न्यूज को बताया कि घटना स्थल पर एक बैल की भी मौत हुई है। आकाशीय बिजली के करंट की चपेट में आने से दोनों बच्चों के बाल और कुछ चमड़ी जल गए थे। संजीवनी 108 से लोहारा अस्पताल लाने के बाद डॉक्टर ने दोनो बच्चों के मौत की पुष्टि की। हमें भी घटना की जानकारी शाम 7 बजे हुई। पीएम गुरुवार को हो पाएगा। जानकारी के अनुसार और घटना स्थल देखने से पता चला कि दोनों बच्चे घर के बाहर लोहे के टीन सीट के नीचे लोहे की खाट में बैठकर खेल रहे थे। पास में जानवर बंधे हुए थे। हल्की बारिश हो रही थी आंधी तूफान ज्यादा था। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से करंट प्रवाहित हुआ और दोनों बच्चे और बैल इसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे अश्विनी सेन ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग ने मामले की जांच की है। इस घटना से गांव में मातम है। एक साथ सोनकर परिवार में दो सगे भाइयों की मौत से लोग स्तब्ध हैं। घटना के बाद तत्काल पहुंचे गोपाल सोनकर ने डेली बालोद न्यूज को बताया कि बच्चे लोहे की टीन शेड के नीचे लोहे की पलंग पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे ऐसी जानकारी पता चली है।

इधर कल मौसम का हाल ऐसा रहने वाला है

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया: एक द्रोणिका पश्चीमी उत्तरप्रदेश से पूर्वी बंगलादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में दिनांक 6 जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।प्रदेश में एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है । मानसून की उत्तरी सीमा गोवा, गडग, नारायणपेट, नरसपुर और इस्लामपुर है ।

जिले की ये प्रमुख खबर भी देखें एक साथ

You cannot copy content of this page