DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने पलारी स्थित ओंकारेश्वर शिवलिंग के किए दर्शन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

बालोद/पलारी। पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने नगर पंचायत पलारी स्थित पावन ओंकारेश्वर शिवलिंग के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत पलारी के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साहू, कुमार साहू, मनीष साहू, गजेंद्र महमल्ला, आशीष साहू, गुलाब सिन्हा, झालेंद्र साहू, महेश साहू, भूषण साहू, नवीन चांडक, अजेंद्र साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page