आदिवासी विकास विभाग की पहल, समीपस्थ आश्रम अधीक्षक से संपर्क कर ले सकते हैं प्रवेश
बालोद। आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित 16 शासकीय आश्रमों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विभाग द्वारा 16 जून 2026 से प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। पात्र विद्यार्थी अपने निकटतम आश्रम में प्रवेश लेकर विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले के सभी अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं अपने समीप संचालित किसी भी शासकीय आश्रम में प्रवेश के लिए संबंधित आश्रम अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश के साथ विद्यार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उनकी शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिल सके।
विभाग ने पात्र अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय पर संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने और शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाने की अपील की है।








