DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पॉलीटेक्निक में प्रवेश का अंतिम अवसर, 14 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

शासकीय पॉलीटेक्निक दुधली में सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं माइनिंग डिप्लोमा की रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश

बालोद। संचालनालय तकनीकी शिक्षा, रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण (संस्था स्तर) की ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह प्रवेश का अंतिम अवसर होगा।

शासकीय पॉलीटेक्निक दुधली के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में संचालित डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं माइनिंग इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय तकनीकी शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को 13 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासकीय पॉलीटेक्निक दुधली में उपस्थित होना होगा।

प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन एवं काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश का लाभ लेने की अपील की है।

You cannot copy content of this page