DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बस्तर क्लस्टर लोकसभा सह प्रभारी यशवंत जैन ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

बालोद। लोकसभा के संपन्न चुनाव में बस्तर क्लस्टर जिसमें महासमुंद कांकेर एवं बस्तर लोकसभा शामिल थे, में भारतीय जनता पार्टी के तीनों लोकसभा में प्रत्याशियों के विजय होने पर बस्तर कलस्टर सह प्रभारी यशवंत जैन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मोदी जी की सरकार बनाने की लिए छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद है, और विष्णु देव साय सरकार के 3 महीने के जनहित के कार्यों पर मोहर है। तीनों लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में अथक रूप से प्रयास कर पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचने में बहुत परिश्रम किया। जिसके कारण तीनों लोकसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता ने स्वीकार कर भारतीय जनता पार्टी के कांकेर के प्रत्याशी भोजराज नाग, महासमुंद की प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी एवं बस्तर के प्रत्याशी महेश कश्यप को विजय बनाने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उसके लिए सभी मतदाता भाई बहनों का हृदय से धन्यवाद और आभार है।

You cannot copy content of this page