DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जमरुवा में घर पर मरा पड़ा था बुजुर्ग, पुलिस जुटी जांच में

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जमरूवा में 60 वर्षीय राधेश्याम ठाकुर अपने घर पर मरा पड़ा हुआ था। जिसकी लाश शनिवार की रात को घर पर बरामद हुई। दूसरे दिन पोस्टमार्टम हुआ। उसकी मौत कैसे हुई स्पष्ट नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार उक्त बुजुर्ग के घर पर और कोई नहीं था। आसपास के लोगों का कहना है कि गुरुवार को वह गांव में दिखा था। उसके बाद से वह नजर नहीं आया ।जब शनिवार को कुछ दुर्गंध उठने लगी तो आसपास के लोगों ने घर पर जाकर देखा तो वह अपने खाट के बगल में चित्त अवस्था में कम कपड़ों के पड़ा हुआ था। तत्काल लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। घटना की खबर से दहशत फैल गया। मौत कैसे हुई स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना स्थल की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि वह खाना खाने के लिए बैठा था। कढ़ाई में सब्जी रखी हुई पड़ी थी। आसपास बर्तन भी बिखरे थे। क्या उसे हार्ट अटैक आया या कोई परेशानी थी या वह किसी तरह से बीमार था, उसका भी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

You cannot copy content of this page