DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोगों को अंग्रेजी शराब दूकान के सामने चाकू व कैंची दिखाकर डरा रहे थे ये दो महाशय, पुलिस ने किया गिरफ्तार


बालोद| बालोद पुलिस ने बालोद शहर के ही दो लोगों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। जो शहर के अंग्रेजी शराब दूकान के सामने आने वाले लोगों को चाक़ू और कैंची दिखाकर डरा रहे थे। पुलिस ने उक्त कार्रवाई यातायात शाखा में पदस्थ एएसआई सुंदर सिंह मण्डावी की सूचना पर की। जिन्होंने पुलिस को बताया कि अंग्रेजी भट्ठी के पास मेन रोड बालोद में आमजगह पर दो व्यक्ति लोगो को डरा धमका कर चाकू एवं कैची से आने जाने वाले लोगो को भयभीत कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ा गया । घटना 7 अगस्त की शाम 6 से 7 बजे के बीच की है । गिरफ्तार लोगों में शैलेन्द्र पिल्ले पिता राजू पिल्ले उम्र 24 वर्ष पाण्डेयपारा बालोद और देवनारायण बघेल पिता पुनउ राम बघेल उम्र 32 वर्ष जवाहरपारा बालोद थाना व जिला बालोद शामिल हैं । शैलेन्द्र पिल्ले के कब्जे से एक धारदार नुकीला चाकू एवं उसके साथी देवनारायण बघेल से एक कैची गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।

बालोद जिले की यह बड़ी खबरें भी पढ़ें एक साथ एक क्लिक पर

You cannot copy content of this page