पत्रकार संघ ने किया तहसील परिसर में पौधरोपण





देवरीबंगला। सावन के अंतिम सोमवार को बुद्धिजीवी एवं प्रतिष्ठित लोगों ने तहसील परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाएं। समाजसेवी हुमन साहू ने कहा कि लगातार अंधाधुन पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन गड़बड़ा गया है। इसका नतीजा हम लोगों ने कोरोना काल में देखा है। ऑक्सीजन की कमी से हजारों लोगों की जान चली गई। विवेक वैष्णव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक पौधा लगाकर उसे पर्याप्त सुरक्षा दे। आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सके। इस अवसर पर पारख साहू, राधेश्याम देवांगन, दिनेश वैष्णव, रेवाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवती ठाकुर, पूर्व सरपंच अशोक परसांई, सुखित मंडावी, रमेशकुमार मारगेद्र, युगलकिशोर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने नीम आम जामुन करन गुलमोहर के पौधे लगाए।

You cannot copy content of this page