DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गायत्री विद्यापीठ के जरिए मिलेगी जगन्नाथपुर के बच्चों को संस्कारों की शिक्षा, हर रविवार को साहू समाज भवन में लगेगी कक्षा

बालोद। जगन्नाथपुर के बच्चों में संस्कार के बीज बोने के लिए गायत्री शक्ति विद्या पीठ ने पहल की है। जहां संस्कार शाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत विगत रविवार को हुई। उक्त संस्कारशाला कक्षा का संचालन ग्राम के साहू समाज भवन में किया जाएगा। पहले दिन से ही यहां बच्चों की भीड़ जुटी। गांव के छोटे बच्चों, युवक-युवतियों को यहां आमंत्रित कर उन्हें संस्कारों की सीख दी जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को लगने वाले इस विशेष कक्षा में बच्चों को योगा, कराटे का भी प्रशिक्षण आने वाले दिनों में दिया जाएगा। रविवार को संस्कारशाला के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री परिवार जिला संयोजक दशरथ कलिहारी, अंकालू मानिकपुरी,कृपा राम यादव, तोरण साहू व ग्राम सरपंच अरुण साहू मौजूद रहे। सरपंच अरुण साहू ने गांव के बच्चों व युवाओं को ज्यादा से ज्यादा इस संस्कारशाला का लाभ उठाने की अपील की।

You cannot copy content of this page