DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परामर्शदात्री समिति की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा

बालोद। बालोद विकासखण्ड के बीईओ कार्यालय में विकासखण्ड स्तरीय समस्त शिक्षक संवर्ग एवं कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त परामर्शदात्री समिति की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा एवं निराकरण करने की बात हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष खिलानंद साहू, उपाध्यक्ष संदीप दुबे व सचिव दुलार सिंह कौशिक ने मूल रूप से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को मजबूती के साथ रखा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बालोद के ब्लाक अध्यक्ष खिलानंद साहू ने कहा कि शिक्षकों के प्रमोशन हेतु वरिष्ठता सूची में संशोधन किया जाए व शिक्षकों को पदोन्नति के उपरांत स्थानीय स्तर पर ही पदोन्नत किया जाए।एनपीएस कटौती जमा राशि में जो भी अंतर है उसे दुरुस्त किया जाए। सेवा पुस्तिका का नियमित संधारण हो तथा नामिनी की स्पष्टता हो। संविलियन पूर्व लंबित समय मान वेतन की एरियर्स की भुगतान पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पदोन्नति काउंसलिंग के माध्यम से की जाए। साल अनुदान की राशि सत्र के प्रारंभ से ही जारी किया जाए तथा अन्य ब्लॉकों की तुलना में हमारे बालोद ब्लॉक में विगत 2 वर्षों से गृह भाड़ा भत्ता में हो रहे त्रुटियों को सुधारा जाए। इसके अलावा जो भी शिक्षकों की समस्याएं हैं उन्हें तत्काल दूर किया जाए। इन समस्याओं पर उपस्थित अन्य संगठनों की सहमति बनी। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत बाघ ने बताया कि सेवा पुस्तिका के संधारण के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा शिक्षकों के अन्य समस्याओं को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया।

You cannot copy content of this page