20 दिन से बंद है बालोद अर्जुंदा दुर्ग मार्ग पर सुबह और शाम की बस सर्विस, यात्री हो रहे हलाकान,ये है कारण?




बालोद। बालोद से अर्जुंदा होते हुए दुर्ग मार्ग पर बस सेवा लगभग 20 दिन से प्रभावित है खासतौर से सुबह 7:30 बजे बालोद से चलने वाली मुस्कान बस सर्विस की बस बंद है जोकि बालोद से अर्जुन्दा होते हुए दुर्ग को जाती है। इस बस के बंद होने से नजदीक से शॉर्टकट दुर्ग जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासतौर से सुबह जाने वाले और साथ ही शाम को दुर्ग से लौटने वाले ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगभग 20 दिन से मार्ग प्रभावित है। इसके पीछे की वजह सड़क निर्माण को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भेलाई और चिचा गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। मार्ग एक ही होने के कारण रूट डायवर्ट नहीं किया गया। जिसकी वजह से सड़क पर काम चलने से मार्ग बाधित हो गए हैं। और बस को बंद करना पड़ रहा है। बाकी बसे अर्जुंदा होकर राजनांदगांव या फिर गुंडरदेही रूट पर चलती है। लेकिन मुस्कान बस की सेवा अर्जुंदा से विनायकपुर अंडा से दुर्ग की ओर गुजरती है। लेकिन इस मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम चिचा और भेलाई में सड़क चौड़ीकरण और सीमेंट करण का कार्य चल रहा है। इस वजह से लगभग 15 से 20 दिन बीत गए बस सेवा बंद कर दी गई है। जहां यात्रियों का नुकसान हो रहा है तो वही बस कंपनी भी घाटे में है। सुबह इसी बस से बालोद से अर्जुन्दा दुर्ग जाना होता था । इसी बस से 7:30 बजे सवार होकर यात्री जाते थे । लेकिन अब यात्रियों को दुर्ग जाने के लिए बालोद से दुर्ग रायपुर रोडवेज की बस पर सवार होना पड़ रहा है या फिर आस-पास के गांव जो दुर्ग मुख्य मार्ग पर आते हैं वहां जाकर बस चढ़ना पड़ रहा है। तो उसी तरह शाम को यही बस 4 बजे दुर्ग से निकलकर करीब छह 6:30 बजे बालोद पहुंचती थी वह भी नहीं चल पा रही है। बालोद से अर्जुंदा होकर दुर्ग मार्ग पर चलने वाली बस बंद पड़ी हुई है। इससे यात्री भी हलकान हो रहे हैं।

लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही

लोगों को दुर्ग जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। क्योंकि सीधे बस चढ़कर दुर्ग पहुंचने की जो सेवा थी वह 15 से 20 दिन से बंद पड़ी हुई है। लोगों को अगर सीधे दुर्ग जाना है तो गुंडरदेही बालोद रूट पर जाकर बस ढूंढना पड़ रहा है। पहले लोगों को गांव से ही बस मिल जाती थी।

इन गांव में बस सेवा हो रही है प्रभावित

बालोद से अर्जुंदा होकर विनायकपुर रूट से दुर्ग जाने के लिए बस बंद होने से प्रमुख रूप से ग्राम जुंगेरा, कोहंगाटोला, घुमका, जगन्नाथपुर, सांकरा, कमरौद, कुर्दी, चौरेल, लासाटोला, परना, परस तराई, अर्जुंदा मटिया, ओडारसकरी, चिचा, भेलाई, विनायकपुर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्योंकि यह गांव इसी रूट पर पड़ते हैं। जो कि बालोद को सीधे शॉर्टकट से दुर्ग से जोड़ती है। इसके अलावा आसपास के कई गांव के लोग भी इन्ही गांव में बस स्टॉप होने के कारण दुर्ग जाने के लिए बस चढ़ने के लिए आते थे। लेकिन 20 दिन से बस सेवा बंद होने से लोग हलाकान है।

बस कंपनी के संचालक का यह कहना

बस कंपनी के संचालक हेमंत साहू का कहना है कि भेलाई में रोड के काम के कारण लगभग 15 दिन तक बस बंद रही। अब चिचा में भी सीमेंटीकरण चल रहा है। इस वजह से आवागमन बाधित है। एक-दो दिन में मार्ग शुरू होने का अनुमान है। जिसके बाद वापस लोगों को बस सेवा शुरू हो जाएगी। हम भी खुद परेशान है कि जल्द से जल्द बस सेवा शुरू हो। दूसरा कोई रूट ना होने से इस मार्ग पर बस ले जाना मुश्किल हो रहा है।

You cannot copy content of this page