छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की हुई बैठक, ब्लाक कार्यकारिणी की हुई घोषणा, समाज सेवा के क्षेत्र में भी काम करने का लिया गया निर्णय



बालोद। रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बालोद ब्लाक की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष हरबंस अरोरा, प्रदेश सहसचिव मोहन दास मानिकपुरी, संभाग अध्यक्ष छगन साहू, सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान बालोद ब्लॉक के कार्यकारिणी की घोषणा की गई। तो इसके अलावा अन्य ब्लॉक के अध्यक्षों की भी घोषणा हुई। बालोद ब्लाक अध्यक्ष जहां सुप्रीत शर्मा को बनाया गया तो वहीं गुरुर में विजय मगेन्द्र और गुंडरदेही में परस साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। इस बैठक में प्रदेश सहसचिव श्री मानिकपुरी ने कहा कि हमें पुरानी गलतियों को सुधार कर बेहतर करने की दिशा में काम करना है। उन्होंने सभी पत्रकारों को अधिमान्य पत्रकार का फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित किया। तो साथ ही संगठन की एकजुटता को लेकर भी बात की। संभाग अध्यक्ष छगन साहू ने भी बेरोजगारी पर केंद्रित कविता के माध्यम से आज के युवाओं और बच्चों की समस्या रखी तो वहीं उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार संगठन को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सबको मिलकर बेहतर से बेहतर काम करने का निर्देश दिया और कहा कि एक साल में तीन से चार कार्यक्रम करना अनिवार्य है। जिसमें समाज हित भी जुड़ा हो।

बालोद ब्लाक अध्यक्ष सुप्रीत शर्मा के नेतृत्व में हरेली के अवसर पर हुए वृक्षारोपण की उन्होंने सराहना भी की। इसी तरह अध्यक्षों से भी कार्यकारिणी की घोषणा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने निर्देशित किया। जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने कहा कि हम सबको मिलकर ब्लॉक स्तर से जिला स्तर पर पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को मजबूती प्रदान करना है। आने वाले दिनों में जब सभी ब्लॉक स्तर पर संगठन सक्रिय हो जाएगा तो जिला स्तर पर एक पत्रकारिता को लेकर प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन होगा। ब्लॉक अध्यक्ष सुप्रीत शर्मा ने कहा कि हम संगठन से जुड़कर समाज हित के काम को प्राथमिकता देंगे तो वहीं उन्होंने संगठन का नाम खराब ना हो ऐसा काम करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि किसी से मतभेद, मनभेद ना रखें और संगठन से जुड़े हैं तो एक दूसरे का हित समझ कर चले। देखा जाता है कि पत्रकार ही पत्रकार के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसा हमें नहीं करना है। हमें मिलजुल कर काम करना है और एक दूसरे की समस्या को सुलझाना है।

यह बनाए गए पदाधिकारी

बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के बालोद ब्लाक के कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें संरक्षक अरमान अश्क बनाए गए। अध्यक्ष सुप्रीत शर्मा के साथ उपाध्यक्ष हंसराज साहू, मीनू साहू, महासचिव मुकेश वाधवानी, सचिव विकास साहू, सहसचिव जगन्नाथ साहू, जितेंद्र मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक देवांगन, कार्यकारिणी में अशोक चंद्राकर, सतीश रजक, दुर्गा शंकर साहू, चिमन पटेल, असीम दीवान, शैलेश सिंह, कमलेश वाधवानी, सचिन सोनी, हरिवंश देशमुख, पंकज वाधवानी शामिल किए गए। इसी तरह बैठक में विशेष रुप से उपस्थित विशेष सलाहकार जय करण परिहार सहित जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव मंजू शर्मा ने भी पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया और सब को एकजुट होने का आह्वान किया।

You cannot copy content of this page