DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इधर से उधर- रोहित मालेकर बनाए गए गुरुर के टीआई तो दिलेश्वर चंद्रवंशी साइबर सेल के प्रभारी

बालोद । बालोद जिला पुलिस प्रशासन में एक बार फिर तबादला का दौर शुरू हुआ है। जिसके तहत दो निरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक, दो प्रधान आरक्षक व 17 आरक्षकों का तबादला हुआ है। इस तबादला आदेश में मुख्य रूप से दो निरीक्षक का तबादला प्रमुख माना जा रहा है। जिसके तहत साइबर सेल के प्रभारी रहे रोहित मालेकर को अब थाना प्रभारी गुरुर की जिम्मेदारी दी गई है। तो वही गुरुर में थाना प्रभारी रहे दिलेश्वर चंद्रवंशी को साइबर सेल का जिम्मा सौंपा गया है। बाकी अलग-अलग थानों में पदस्थ प्रधान आरक्षक व आरक्षकों को क्रेक टीम रक्षित केंद्र बालोद में पदस्थ किए गए हैं। कुछ को जिला विशेष शाखा और 1 को थाना देवरी में पदस्थ किया गया है। गुरुर ब्लॉक में लगातार सटोरियों पर भी कार्रवाई चल रही थी। जिसके बाद अचानक थाना प्रभारी दिलेश्वर का तबादला किया जाना भी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अधिकारी इसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई तौर पर स्थानांतरण बता रहे हैं।

देखिए लिस्ट

ये खबरें भी पढ़ें हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page