DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्वविद्यालय ने साहसिक कार्य के लिए एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा रासेयो स्वयं सेविका चिकलेश्वरी को किया सम्मानित

डौंडीलोहारा। शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविका को हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा साहसिक कार्य एवं गणतंत्र परेड शिविर में भाग लेने के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किए। हिस्सा लेने के लिए ,चिकलेश्वरी आमदो को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर आगरा उत्तर प्रदेश में हिस्सा लेने के लिए, सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ अरुणा पलटा एवं समन्वयक डॉक्टर आरपी अग्रवाल के हाथों सम्मानित एवं पुरस्कृत हुए।

2020 में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड उत्तर प्रदेश आगरा में अपने जिला के साथ-साथ यूनिवर्सिटी और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। चिकलेश्वरी ने बताया की यह सब राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार के सहयोग और वरिष्ठ स्वयं सेवक तरुण सिंह धनेश साहू के मार्गदर्शन के बिना अधुरा था , साथ ही मुझे यहां तक का सफर तय करने के लिए सबसे खास मेरे माता पिता का आशीर्वाद है। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजू लाल कोसरे एवं समस्त प्राध्यापक गण व स्टाफ हर्ष व्यक्त करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्ण राम भुआर्य एवं स्वयंसेवकों ने ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।

You cannot copy content of this page