DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजारी विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, विधायक संगीता सिन्हा ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

लाटाबोड़, टेकापार, जगन्नाथपुर, परसोदा और धौराभाटा के ग्रामीणों को मिली विकास कार्यों की सौगात

बालोद। संजारी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा ने रविवार को बालोद विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

कई गांवों में हुए विकास कार्यों का शुभारंभ

विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने ग्राम लाटाबोड़ में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके बाद ग्राम टेकापार में टिन शेड निर्माण कार्य, ग्राम जगन्नाथपुर में टिन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा किचन शेड का लोकार्पण किया। वहीं ग्राम परसोदा एवं ग्राम धौराभाटा में भी टिन शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को विकास की नई सौगात दी।

ग्रामीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – संगीता सिन्हा

इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि संजारी विधानसभा के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, सामुदायिक भवन, टिन शेड, किचन शेड एवं अन्य जनहितकारी निर्माण कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी सहभागिता

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी, प्रदेश प्रतिनिधि श्री पुरुषोत्तम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिन्हा, शहर अध्यक्ष श्री अंचल प्रकाश साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा वैभव साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री कमलेश श्रीवास्तव, जनपद सदस्य श्रीमती निर्मला बंजारे, जिला महामंत्री श्री रोहित सागर, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश उईके, श्री दिनेश साहू, श्री गजेन्द्र ठाकुर, रवि यादव, खोमन देशमुख, गुनेंद्र देशमुख, श्रीमती खोमिन बाई साहू, गौतम मार्कण्डेय, रामचंद, विमलेश साहू, गंगा साहू, उत्तम साहू, मोहन ठाकुर, तुला ठाकुर, डोमन ठाकुर, चैन सिंह ठाकुर, श्रीमती शारदा सिन्हा, दानी राम देशमुख, भीखम देशमुख, भीखम ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page