DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लॉक कांग्रेस की विस्तारित बैठक सम्पन्न, बूथ गठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडलों का सम्मान

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने का संकल्प, जनता की समस्याओं को लेकर गांव-गांव पहुंचने का आह्वान

डौंडी लोहारा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी लोहारा की विस्तारित बैठक सोमवार को राजीव भवन, डौंडी लोहारा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ गठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गंजी मंडल एवं संजरी मंडल को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ तेज होगा जनआंदोलन

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर स्मार्ट मीटर एवं बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में चलाए जा रहे अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं के बीच शिकायत प्रपत्र (फॉर्म) वितरित किए गए, जिनके माध्यम से आम उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज कर कांग्रेस पार्टी को सौंपेंगे। इन शिकायतों को सरकार के समक्ष उठाकर समाधान की मांग की जाएगी।

जनविरोधी नीतियों पर सरकार को घेरा

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता महंगी बिजली, बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की परेशानियों, किसानों की समस्याओं, युवाओं की बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई से जूझ रही है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगी।

बूथ-बूथ तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनआंदोलन को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर, प्रदेश प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, जिला उपाध्यक्ष हस्तिमल सांखला, जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम, जिला महामंत्री दामेश्वर देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री शेख फरीद सिद्दाकी, मंडल अध्यक्ष राजेश रात्रे, किशोर दीवान, नेतराम भांडेकर, जुमुक परसाई, महेश ताराम, नगर पंचायत पार्षद राकेश सांखला, मूलचंद शर्मा, संजय गुप्ता, महिला कांग्रेस की बिमला ठाकुर, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डोमेन्द्र साहसी, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी रवि साहू, सरोज पटेल, दुष्यंत कुमार चंद्राकर, सनपत राम मांडवी, धर्मेंद्र हरदेव, योगेंद्र कुमार रात्रे, राजेंद्र कुमार बिहारी, जागेश्वर सिंह दारा, चैन सिंह, किशन राणा, हीरा ठाकुर, अनिल रोट, पवन कुमार, यशवंत कुमार, दिलीप बघेल, डुमनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page