DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: बालोद पुलिस ने 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

सैकड़ों CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता, पुलिस की पैनी जांच के आगे नहीं चली आरोपियों की चालाकी

बालोद। बालोद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बालोद, अर्जुंदा, गुंडरदेही, अंडा, पुलगांव और दुर्ग क्षेत्र के सैकड़ों CCTV फुटेज का विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया।

घर के बाहर खड़ी बाइक हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 22-23 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात प्रार्थी के नया पारा, बालोद स्थित किराए के मकान के बाहर खड़ी एमटी यामाहा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-23-J-8556 अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 383/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

SP किरण चव्हाण के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा सीएसपी राजहरा श्री विकास पाटले के पर्यवेक्षण में थाना बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

मुख्य मार्ग छोड़ गांवों के कच्चे रास्तों से भागे आरोपी

जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए मुख्य सड़कों की बजाय गांवों के कच्चे रास्तों का इस्तेमाल किया, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के चलते उनकी चालाकी काम नहीं आई और आखिरकार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

बारिश का फायदा उठाकर की थी चोरी

पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रशांत साहू ने बताया कि घटना की रात वह अपने परिचित विधि से संघर्षरत बालक के साथ अपनी नानी के गांव आमटी आया था। भोजन करने के बाद दोनों ने बाइक चोरी की योजना बनाई। बारिश का फायदा उठाते हुए वे बालोद पहुंचे और नया पारा में घर के बाहर खड़ी यामाहा बाइक चोरी कर दूसरी बाइक से टोचन कर ले गए। बाद में चोरी की बाइक को बेचने के उद्देश्य से ग्राम आमटी स्थित नदी किनारे नर्सरी में छिपाकर रखा गया था।

दुर्ग-भिलाई से भी दो बाइक चोरी करना कबूला

पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुर्ग और भिलाई क्षेत्र से एक पल्सर एवं एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रशांत साहू, पिता विष्णु साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी गंज मंडी के पीछे, गंजपारा, दुर्ग।
2. एक विधि से संघर्षरत बालक।

बरामदगी

• चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद।
• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, आरक्षक मोहन कोकिला, रवि साहू, नागेश साहू तथा साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक भोप सिंह साहू, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, संदीप यादव, आकाश दुबे, पूरन देवांगन एवं गुलझारी साहू की विशेष भूमिका रही।

You cannot copy content of this page