DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस की बड़ी सफलता: लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार

प्रार्थी से लूटे गए मोबाइल और नगदी बरामद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त

बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में बालोद पुलिस ने लूट के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

बकरा खरीदने आए व्यापारी से की थी लूट

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को प्रार्थी बकरा खरीदने के लिए ग्राम घीना (थाना सुरेगांव क्षेत्र) आया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर रियलमी कंपनी का मोबाइल और 14,700 रुपये नगद लूट लिए तथा ग्राम बासिन की ओर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में थाना सुरेगांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर देर रात ग्राम बासिन में दबिश दी। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली।

11,120 रुपये नगद और मोबाइल बरामद

मुख्य आरोपी उपेन्द्र कुमार साहू के कब्जे से लूट की 11,120 रुपये नगद राशि तथा विधि से संघर्षरत अपचारी बालक के कब्जे से लूटा गया रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • उपेन्द्र कुमार साहू, पिता चंपालाल साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बासिन, थाना सुरेगांव, जिला बालोद।
  • एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक सोन सिंह सोरी, सहायक उपनिरीक्षक नीलकंठ भूआर्य, प्रधान आरक्षक प्रवीण ठाकुर तथा आरक्षक पुरुषोत्तम यादव, वरुण कुर्रे, केहर नेताम, किशन पटेल एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक धरम भूआर्य, मिथलेश यादव और गुलझारी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You cannot copy content of this page