DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के खिलाड़ियों का थाई बॉक्सिंग में दमदार प्रदर्शन, राज्य चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खेल प्रतिभाओं ने बढ़ाया बालोद का गौरव

बालोद। रायपुर स्थित अंजनेया यूनिवर्सिटी में 1 एवं 2 अगस्त 2026 को आयोजित थाई बॉक्सिंग छत्तीसगढ़ स्टेट चैंपियनशिप में बालोद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि बालोद खेल प्रतिभाओं की उभरती हुई धरती बन चुका है।

ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब, बालोद के जूनियर एवं सब-जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में सूर्यांश सोनी ने स्वर्ण पदक, बसंत लेंदिया ने रजत पदक तथा लिकेश ध्रुव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-11 वर्ग में भाव्य देशलहरे ने स्वर्ण पदक जीतकर क्लब और जिले को गौरवान्वित किया।

सन शाइन एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी दिखाई प्रतिभा

सन शाइन एकेडमी स्कूल, लाटाबोड़ के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-10 आयु वर्ग में हुमेश देशमुख ने कांस्य पदक तथा छाया ने भी कांस्य पदक हासिल किया। वहीं नूपुर नेताम ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कोच आकाश यादव के मार्गदर्शन का मिला परिणाम

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट्स कोच आकाश यादव द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और प्रशिक्षक के प्रभावी मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।

खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बृजेश पांडेय, ओम टुवानी, अरुण उपाध्याय, राहुल भूतड़ा, शिवसेना नेता एवं सहकार भारती बालोद के खंड प्रमुख विजय पारख, दर्शन बालोद के प्रधान संपादक दीपक यादव, महाकौशल प्रतिनिधि श्री हरिवंश देशमुख, बलराम साहू, हेमंत शर्मा, सचिन सोनी, ललित रावत, जयप्रकाश चंद्राकर, अभिभावकों, विद्यालय परिवार, ब्रदर्स कॉम्बैट क्लब तथा खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page