DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक की पहल से दो महिलाओं को सीएम स्वेच्छानुदान से मिलेगी 5.50 लाख रुपए की आर्थिक मदद, कोचवाही में आत्महत्या करने वाले शीत कुमार नेताम की मां को मिलेंगे 5 लाख रुपए

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा के प्रयास से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के तहत गुरुर ब्लॉक की दो पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि मिलेगी। इसमें प्रमुख रूप से ₹5 लाख की सहायता राशि कोचवाही के शीत कुमार की मां को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते आत्महत्या करने वाले शीत कुमार नेताम की मां रुखमणी बाई को उक्त राशि मिलेगी। जिनके बेटे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास ना बन पाने व एक ही किस्त आने के चलते परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा एक अन्य महिला को भी ₹50 हजार की आर्थिक सहायता राशि योजना के तहत स्वीकृत की गई है। इस मदद के लिए पीड़ित परिवार ने विधायक व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बता दे कि विधायक संगीता सिन्हा ने दोनों पीड़िताओं को सीएम स्वेच्छानुदान से मदद दिलाने के लिए अनुशंसा पत्र लिखा था। जिसमें उनकी समस्याओं का जिक्र किया गया था।

स्वयं के खर्च पर विधायक ने बनवाया अधूरे आवास को पूर्ण

ज्ञात हो कि इस घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा दोनों मिलकर उक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवास को पूर्ण करवाया है। इस मामले में कुछ लोग महज राजनीति कर रहे थे तो वही पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने तत्परता दिखाते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए सार्थक पहल करते हुए मिसाल पेश की थी।

विधायक ने लिखा था ये अनुशंसा पत्र

विधायक संगीता सिन्हा ने पत्र सीएम को बतलाया था कि मेरे विधान सभा क्षेत्र के गुरूर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम-कोचवाही निवासी शीत कुमार नेताम पिता स्व. रामचरण नेताम, उम्र 26 वर्ष ने आर्थिक तंगी के कारण तनाव में आकर 21 अक्टूबर 2021 को आत्महत्या कर लिया था। मृतक के परिवार में उनकी वृद्धा माँ एवं एक बेरोजगार छोटा भाई है। 25 अक्टूबर .2021 को कांग्रेसजनों के साथ मृतक के घर जा कर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों की स्थिति से अवगत हुई। वर्तमान में उनके आय का कोई स्रोत नहीं है. केवल प्रथम किश्त ही प्राप्त होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत स्वीकृत आवास भी अधूरा है. अभी दूसरे के घर में रह रहें हैं तथा कुछ लोगों का कर्ज अदा करना भी शेष है। मृतक के मां एवं भाई की विषम आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संबल प्रदान कर हमने पूर्ण आश्वसत किया है कि हमारी सरकार दुख के इस घड़ी में आपके साथ है एवं आपको हमारा यथासंभव सहयोग जरूर मिलेगा। चूंकि मृतक के परिजन की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही कमजोर है। ऐसी परिस्थिति में इनके समक्ष निर्मित विकट स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मृतक की माँ श्रीमती रूखमणी बाई नेताम पति स्व. रामचरण नेताम को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 5,00,000/- (पाँच लाख रूपये) की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की अनुशंसा की जाती है।

अनिता साहू पति स्व. खोरबाहरा साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने लिखा गया था पत्र

इसी तरह विधायक संगीता सिन्हा ने प्रार्थिया श्रीमती अनिता साहू उम्र 42 वर्ष को भी सहायता राशि के लिए पत्र लिखा था। जिसमें बतलाया गया है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़रा, तहसील-गुरुर, जिला बालोद (छ0ग0) की निवासी है। कोरोना काल में स्वास्थ्य खराब होने कारण इनके पति खोरबाहरा साहू का निधन हो चुका है। इनके 03 बच्चे हैं एवं तीनों अध्ययनरत है, जिनके पालन-पोषण एवं शिक्षा दीक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रार्थिया पर है। परिवार के मुखिया का असामयिक निधन हो जाने के कारण इनका परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। प्रार्थिया के समक्ष निर्मित विकट आर्थिक समस्या को दृष्टिगत रखते हुए इन्हें मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 50,000/- (पचास हजार रूपये मात्र) की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की अनुशंसा की जाती है।

You cannot copy content of this page