DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है अभिव्यक्ति उमेन एप, डौंडीलोहारा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने जाना, कैसे करें इस्तेमाल,

डौंडीलोहारा। शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डी लोहारा में नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख प्रभारी प्राचार्य राजूलाल कोसरे
सहायक प्राध्यापक मयंक मंडावी एवं देवानन्द वर्मा , सुरेंद्र कुमार साहू, गिरधारी वर्मा, भावना साहू उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक मयंक मांडवी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अरूण कुमार नेताम डौंडी लोहारा थे। विशिष्ट अतिथि श्रीमति पदमा जगत ( इनचार्ज महिला सेल) एवं विशेष अथिति हरीशंकर साहु (SI) उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप पदमा जगत् ने बताया नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान के लिए सरकार ने “अभिव्यक्ति उमेन एप” जारी किया है। जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को तत्काल सुरक्षा मुहइया कराया जा सकता है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि, 112 हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है।


कार्यक्रम की समाप्ति में प्रभारी प्राचार्य राजू लाल कोसरे ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से “अभिव्यक्ति उमेन एप ” एक बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसे आप उपयोग करे तथा इनके लाभ से अन्य लोगो को भी जागरूप करे ताकि सभी की सुरक्षा की गारंटी का यह प्रयास सफल हो सके। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं बडी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ये है एप की खासियत

छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर अभिव्यक्ति ऐप में और नए फीचर जोड़ दिए हैं। जिसमें एसओएस के जरिए महिलाएं या युवतियां वाइस रिकार्डिग के जरिए मात्र 15 सेकंड में अपनी लोकेशन और बात पुलिस तक पहुंचा सकती है। और उनकी बात वहां तक पहुंचते ही चंद मिनट में पुलिस मदद को पहुंच सकती है।

अभिव्यक्ति ऐप में निम्नलिखित सुविधायें होगी

संकट में फंसी महिला को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना।
पीड़ित महिला कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा पायेंगी।
महिलाओं की सुरक्षा हेतु टिप्स। (”अभिव्यक्ति” ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page