DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम विकास – संसदीय सचिव के प्रस्ताव पर 35 लाख रुपए हुए स्वीकृत, 7 गांवो में लगेगी हाई मास्क सोलर लाइट

बालोद। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद के प्रस्ताव पर क्षेत्र के सात गांव में 35 लाख लागत से हाई मास्क सोलर लाइट का कार्य स्वीकृत हुआ है। शनिवार को जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने मारीबंगला पंचायत के बस स्टैंड में हाई मास्क सोलर लाइट निर्माण का भूमिपूजन किया। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद उत्तरप्रदेश चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। वे वहां सक्रिय है। इसके बाद भी संसदीय सचिव निषाद क्षेत्र से लगातार संपर्क में हैं। प्रमुख स्थानों पर हाई मास्क सोलर लाइट लगाई जा रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, सरपंच अमरलाल भूआर्य, गेंदलाल मांलेकर, माधव ठाकुर, व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिन्हा, मुकेश मालेकर, तुलसी बैगा, संतोष देवांगन, विमला सिन्हा, हेमलता तुरेम, सुधाकर दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यहां लगेगी हाई मास्क लाइट:-

देवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि ब्लॉक के अंतर्गत शीतला प्रांगण महाराजपुर, मंदिर प्रांगण मुजगहन, नर्मदाधाम सुरसुली, बस स्टैंड मारीबंगला, बाजार चौक फरदफोङ, बस स्टैंड सुरेगांव तथा हरदेवलाल मंदिर प्रांगण डेगरापार में हाई मास्क सोलर लाइट लगाई जा रही है।

You cannot copy content of this page