DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांवो में होती है शक्ति एवं भक्ति की पूजा :- जागृत सोनकर

देवरीबंगला। दो दिवसीय विराट देवी जस झांकी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम महाराजपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक की धर्मपत्नी दंतेश्वरी निषाद थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि हमारे देश के गांवो में शक्ति एवं भक्ति की पूजा की जाती है। शक्ति के रूप में माता देवी दुर्गा तथा भक्ति के रूप में हनुमान जी के मंदिर बने हैं। वहां पूजा होती है। देवी जैसी शक्ति और हनुमान जी जैसी भक्ति अद्वितीय है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम ने कहा कि ग्राम महाराजपुर में 2 दिनों तक ज्ञान की गंगा बहेगी। यहां के लोग श्रद्धा पूर्वक जस झांकी का आनंद लें। उन्होंने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पानी मिलेगा तथा शीघ्र ही माता मंदिर के पास हाई मास्क सोलर लाइट लगेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, संजीव चौधरी, सरपंच धनेश्वरी बिहारी, ग्राम पटेल भोजराम मंडावी, अवधराम राणा, डालूराम उर्वशा, मिथिलेश कुमार सहारे, प्रमिला सहारे, बड़े बैगा पुराणिक राणा, चंद्रवती मंडावी, खेमिन निषाद, एचआर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्योति ठाकुर होगी।

You cannot copy content of this page