DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय जु जित्सु मार्शल आर्ट में बालोद जिले के 27 खिलाड़ियों ने जीता पदक

बालोद। राजनांदगाँव में आयोजित राज्य स्तरीय जु जित्सु मार्शल आर्ट में बालोद जिले के 27 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया है। सुरेश शांडिल्य मार्शल आर्ट कोच जिला बालोद ने जानकारी दी कि इस प्रतिगोगिता में 5 आयु वर्ग के खिलाड़ी सम्मिलित हुये। बालोद जिले से प्रथम स्थान पर गीत देशमुख ,जीया कंवर ,परिणीता साहू, याना शांडिल्य,प्रांजलि शांडिल्य, कोनाल साहू, वेदांत साहू , मेहुल साहू, द्वितीय स्थान पर गरिमा गेन्ड्रे, अदिती साहू, खुशी साहू ,हर्षिता राणा, कामिनी तारम, हेमप्रभा साहू , भावार्थ साहू, संस्कार तिवारी, सौम्य सलामे, मो.राशिद, राज्ञानश सोरी, आर्यन साहू, गिरधर सिन्हा एवं तृतीय स्थान पर रोली मिश्रा ,खिलेश्वर साहू ,यामेश देवहरे, वेदांत सोरी ,लीलेश्वर कुमार रहे। बालोद जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बालोद जिला जु-जित्सु मार्शल आर्ट के अध्यक्ष कमलेश सोनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाये दी।

You cannot copy content of this page