DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जाटादाह में जलमग्न ट्रक का मामला- दूसरे दिन भी शाम तक नहीं मिल पाया ड्राइवर का पता, गोताखोर जाल डालकर कर रहे तलाश

बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा के जाटादाह के तालाब में 24 फरवरी की सुबह 6 बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रक तालाब में डूब गई थी। ट्रक को तो जैसे तैसे क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इसमें सिर्फ ड्राइवर लापता है। ड्राइवर का नाम नत्थू लाल धनकर बताया जा रहा है। जो आवास पारा डौंडी का रहने वाला है। तो वहीं ट्रक मालिक का नाम कन्हैयालाल सिन्हा निवासी डौंडी है। घटना के बाद ड्राइवर कहां गया हुआ है अब तक पता नहीं चल पाया। डौंडीलोहारा पुलिस सहित गोताखोर की टीम 2 दिन से उसकी तलाश कर रही है। तालाब छाना जा रहा है। मछली जाल डालकर भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस को इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि ड्राइवर तालाब में डूबा भी है या नहीं? अब तक न कोई लाश बाहर आई है, ना ड्राइवर का कहीं कोई जीवित होने का प्रमाण मिला है। डौंडीलोहारा के थाना प्रभारी अरुण नेताम का कहना है कि घर वालों को भी कुछ जानकारी नहीं हुई है। ड्राइवर ना घर लौटा है ना कहीं रिश्तेदारों के पास गया है। ऐसे में आशंका तो यही है कि वह तालाब में डूबा होगा। लेकिन उसकी लाश भी बाहर नहीं आ पाई है। अनुमान यही है कि तालाब में फैले झाड़ियों व ढेंस के जाल के बीच कहीं फंसा होगा। जोकि गोताखोरों की नजर में भी नहीं आ पा रहा है। बता दे कि तेज रफ्तार ट्रक सिलतरा रायपुर से माल खाली करके कच्चे माइंस की ओर वापस जा रही थी। तभी जाटादाह के पास यह हादसा हुआ। ट्रक सड़क से सीधे तालाब में जा डूबी। पहले अनुमान यही था कि ट्रक में ड्राइवर और हेल्पर दोनों थे। बाद में जब ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकल गया और गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया गया तो स्पष्ट हुआ कि इसमें सिर्फ ड्राइवर ही था। लेकिन ड्राइवर का अब तक कहीं कोई सुराग नहीं मिला है। जो पुलिस और प्रशासन दोनों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। 2 दिन से पूरी टीम इस मामले में छानबीन में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें भी जरूर पढ़ें

बालोद जिले की यह खबरें भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ें

You cannot copy content of this page