DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में हुआ साप्ताहिक ऑनलाइन टॉय फेयर का आयोजन

बालोद। गुरुवार को जिला स्तर पर साप्ताहिक टॉय फेयर का आयोजन ऑनलाइन हुआ। जिला नोडल युगल देवांगन के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। जिसमें जिले के लगभग सौ से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। इस आयोजन में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक एक शिक्षक द्वारा अपने खिलौने का विस्तृत प्रदर्शन किया गया । जिसमे निम्न पांच शिक्षक ने प्रस्तुति दी।

  1. श्रीमती मोना रावत , शास प्रा शाला बनगांव , संकुल भैसबोड , ब्लॉक डौंडी ।
  2. श्री मोहम्मद निसार खान , शास प्रा शाला रायपुरा, संकुल संबलपुर , ब्लॉक डौंडीलोहारा।
  3. श्रीमती मनोरमा चंद्राकर , शास प्रा शाला ईरागुड़ा, संकुल ईरागुड़ा, ब्लॉक गुण्डरदेही ।
  4. श्रीमती रेखा क्षीरसागर, शास प्रा शाला क्रमांक 2 बालोद , संकुल बालोद , ब्लॉक बालोद।
  5. श्रीमती गीता जांगड़े , शास प्रा शाला हसदा , संकुल अरकार , ब्लॉक गुरुर।

जिला नोडल युगल देवांगन का कहना है कि बच्चे खेल और खिलौने के माध्यम से बच्चो की इन्द्रियों , समस्या समाधान कौशलों , सर्वागिण विकास में सहायता करते हैं। खिलौने के साथ खेलने से बच्चो के स्थूल और सूक्ष्म गत्यात्मक कौशल का विकास होता है।
टॉय फेयर में शिक्षिका श्रीमती पुष्पा चौधरी , जिले के सभी ब्लॉक नोडल डौंडी से शोभा बेंजामिन , डौंडीलोहारा से लेखराज मालेकर, गुण्डरदेही से दामिनी साहू , बालोद से नूरानी , गुरूर से रैन सिंह साहू के साथ जिले के अन्य शिक्षक भी सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page