DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- जाटादाह में जलमग्न हुई 14 चक्का वाली माइंस की ट्रक, ड्राइवर और हेल्फर की डूबने से मौत की आशंका, अब तक बाहर नहीं निकल पाए, गोताखोर कर रही प्रयास, पढ़िए पूरा मामला

बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम जाटादाह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित तालाब के बीचो-बीच एक 14 चकिया माइंस की ट्रक डूब गई है। जिसमें ड्राइवर और हेल्फर दोनों फंसे हुए हैं। घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच बताई जा रही है। अब तक दोनों नहीं निकल पाए हैं। आशंका है कि पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी मिलने के बाद डौंडीलोहारा पुलिस व गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची व उन्हें निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन पूरी की पूरी गाड़ी ही डूबी हुई है, निकालना मुश्किल हो गया है। जेसीबी से भी काम नहीं चल सकता। इसलिए क्रेन बुलाने की तैयारी है। गाड़ी जलमग्न होने के कारण ना उसके नंबर का पता चल रहा है ना मालिक का, ना हीं डूबने वालों का। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक में सवार एक व्यक्ति घटना के बाद निकलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन तालाब में ढेंस के जाल भी फैले हुए हैं। जिसमें वह फंस गया और वापस डूब गया। तो वही एक आदमी तो ट्रक से निकल ही नहीं पाया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे माइंस की ट्रक रायपुर सिलतरा से माल खाली करके वापस जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण ये अनियंत्रित हो गई और सीधे तालाब के बीच जाकर डूब गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अमला भी अलर्ट हो चुका है।

अपडेट- 11 बजे से क्रेन बुलाकर गाड़ी निकालने की कोशिश जारी

हेडिंग पर क्लिक कर ये बड़ी खबर भी पढ़ें

2 comments

You cannot copy content of this page