DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतरजिला चावल-शक्कर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पकड़ में आये सरकारी सोसायटी में चोरी करने वाले, बालोद, दुर्ग व राजनांदगांव में किए थे कई जगह चोरियां,सीसी फुटेज से मिला सुराग, पढ़िये पूरी कहानी ,,,,

सरकारी राशन दुकानों का चावल चोर गिरोह पकड़ाया, राजनांदगांव से जुड़े थे तार, बालोद सहित राजनांदगांव दुर्ग जिले की कई सोसाइटी में हुई थी चोरी, सिंघोला के राइस मिल में खपाते थे माल

बालोद/राजनांदगांव । सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी में अनाज(चांवल) चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर गिरोह पर बालोद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। साईबर सेल टीम बालोद एवं थाना डौण्डीलोहारा केे द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर मामले का पर्दाफाश किया गया है। घटना का मास्टर माइंड अजय जैन की अन्य जिलो की पुलिस भी पता तलाश कर रही थी। जिसे बालोद पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों को पकड़ने काफी मेहनत हुई। तकनीकी टीम के द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियो की पहचान हो पाई। बालोद जिला के रानाखुज्जी, बड़े जुंगेरा, केरी जुंगेरा, जुंगेरा, मंगचुवा जुन्नापानी ,रानीतराई, बरबसपुर, सहित दुर्ग के धमधा, राजनांदगांव के सुरगी अम्बागढ चौकी, डोगरगांव एवं रायपुर के सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी को भी गिरोह ने निशाना बनाया था। आरोपी अजय जैन व राजेष निषाद पूर्व में पीडीएस चांवल चोरी के प्रकरण में जेल काट चुके हैं। आरोपियो द्वारा चेहरा पहचान न आये इसलिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी ले जाते थे। बड़ी बात ये है कि अतुल राईसमिल सिंघोला राजनांदगांव में उक्त चोरियों से हासिल अनाज माल को खपाते थे। बता दें कि बालोद जिले में भी लगातार अलग-अलग महीनों में सरकारी राशन दुकानों में चोरी की घटना सामने आती थी। स्थानीय पुलिस लंबे समय से जांच करती रहती थी लेकिन पता नहीं चलता था कि आखिर किसने चोरी की होगी। लेकिन जब पुलिस ने बारीकियों से जांच करना शुरू किया तो इसमें गिरोह का पर्दाफाश हो गया। फिलहाल तीन आरोपी पकड़ में आए हैं । आखिरी चोरी बड़े जुंगेरा में हुई थी जहां से सुराग मिला।

एसपी ने दिखाई गंभीरता

जिला बालोद के थाना/चौकी क्षेत्र में हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी में अनाज चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन , उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद नवनीत कौर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम द्वारा थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम बडे़ जुंगेरा, केरी जुंगेरा, तथा थाना बालोद के जुंगेरा का घटना स्थल जाकर कर घटना स्थल का बारीकी से जांच कर, वहां पर उपस्थित ग्रामीणो से घटना के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर, गांव से बाहर आने-जाने का समस्त मार्ग के घरों एवं दुकानो में लगे सीसीटीवी फुटेज को प्राप्तकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही गाड़ियो को टारगेट कर जिला बालोद होते हुए जिला राजनांदगाव तक का सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर प्रकरण में प्रयुक्त वाहन स्वराज माजदा सी.जी 07 सी 9969 को ढूढ़कर, मालिक अजय जैन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी अजय जैन को अन्य जिलो की पुलिस भी तलाश कर रही थी। आरोपी अजय जैन ने अपने आप को उक्त घटना का मास्टर मांइड बताया और अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर शासकीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी ,उचित मूल्य की दुकान से चावल ,चना ,शक्कर को चोरी करना बताया। और पूर्व में चावल चोरी के प्रकरण में अपने साथी आरोपी के साथ दुर्ग, राजनांदगांव जेल काट चुका है। आरोपी अजय जैन ने बताया कि उसके द्वारा चोरी का चावल अतुल राईसमिल सिंघोला राजनांदगांव मे खपाते थे। आरोपी अजय जैन को अन्य जिलो की पुलिस भी तलाश कर रही थी। बालोद जिले के 7 प्रकरणों में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी गोलू उर्फ ऋषि निवासी डोगरगांव एवं मनोज उर्फ छोटू यादव निवासी बंसतपुर राजनांदगांव फरार है एवं अतुल राईस मिल की संलिप्ता के संदर्भ में विवेचना जारी है। जिला राजनांदगांव के 17 प्रकरण तथा जिला दुर्ग के 01 प्रकरण में आरोपियों की संलिप्तता के संबध में पूछताछ विवेचना जारी है।

बालोद जिले में यहां हुई थी चावल शक्कर की चोरियां

मामले का खुलासा करते हुए बालोद एएसपी

22/23 फरवरी 2021 की दरम्यिानी रात थाना मंगचुवा क्षेत्र के ग्राम जुन्नापानी में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 05 क्विंटल चावल ,04 क्विंटल शक्कर, 04 क्विंटल चना को चोरी कर ले गया था। 20/21 अगस्त 2021 की दरम्यिानी रात थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम राणाखुज्जी में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 127 कटटा चावल, 45 किलो ग्राम शक्कर बोरी सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था।10/11 अक्टूबर .2021 की दरम्यिानी रात थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम केरी जुंगेरा में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 बोरी चावल सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। इसी तरह -10/11 अक्टूबर .2021 की दरम्यिानी रात थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम जुंगेरा में भी अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 क्विंटल चावल सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था।12/13 नवंबर 2021 की दरम्यिानी रात थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम बडे़ जुंगेरा में अज्ञात चोरो ने वहां स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली सोसायटी का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 127 कटटा चावल, 45 किलो ग्राम शक्कर बोरी सहित दुकान में लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चोरी कर ले गया था। 03सितंबर .2021 से 19 सितंबर 2021 की दौरान थाना सूरेगांव क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में चोरो ने वहां स्थित उचित मूल्य दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 क्विंटल चावल को चोरी कर ले गया था। इसी तरह सुरेगांव थाना क्षेत्र में एक जगह और चोरी हुई थीं।

केस सुलझाने में इनकी भूमिका

विभिन्न थाना क्षेत्रों के चोरी के प्रकरणों को सुलझाने व 03 आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर ,थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा अरूण नेताम, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता

  1. अजय जैन पिता सुरेश कुमार जैन उम्र 32 वर्ष पता-वर्धमान नगर राजनांदगांव थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  2. राकेश निषाद पिता रमेश निषाद उम्र 26 वर्ष पता राजीव नगर वार्ड न 38 थाना बंसतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
  3. राजेश निषाद पिता रामा निषाद 30 वर्ष पता- षिकारी माहका थाना छूरिया जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

ये समान हुए जब्त
आरोपियों से एक स्वराज माजदा वाहन,10 कटटा चांवल 02 नग बारदाना, 03 नग मोबाईल सेट,
1 नग लोहे का पोटासी जब्त किया गया है।

ये बड़ी खबरें भी पढ़े क्लिक कर

You cannot copy content of this page