DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ 20 नवंबर को निकालेगी रैली

बालोद-छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ पं.क्र.548 के बैनर तले दिनांक 20 नवम्बर .2021 को बूढ़ा तालाब रायपुर में प्रातः 10.00 बजे से शासन-प्रशासन के विरुद्ध एक दिवसीय धरना/वादा निभाओ आक्रोश रैली का आयोजन रखा गया है।: वन विभाग के समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आह्वान किया गया है कि, वन विभाग तथा वन विकास निगम छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों वाहन चालक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कुक, कलेक्टर दर तेंदूपत्ता गोदाम, सुरक्षा श्रमिकों के लोगों के द्वारा नियमितीकरण एवं स्थायीकरण के मांग को लेकर एक दिवसीय धरना एवं वादा निभाओ आक्रोश रैली किया जाना है। जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा के द्वारा बताया गया है कि, मांग पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होंगे। दैनिक दैनिक वेतन भोगियों को अनदेखा करते हुए विभाग में सीधी भर्ती किया जा रहा है जिसके कारण दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो चुका है और जिसके परिणाम स्वरूप वादा निभाओ आक्रोश रैली निकाला जा रहा है। जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष भरत निर्मलकर एवं समस्त दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी, जिला बालोद ने सभी साथियों से इसमें शामिल होने अपील की है।

You cannot copy content of this page