DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बचपन के संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जोड़ने शुरू हुआ दोस्ती कार्यक्रम, दोस्ती बैंड पहनाकर चाइल्ड लाइन द्वारा किया गया दोस्ती कार्यक्रम का आगाज

बालोद। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सृजन सामाजिक संस्था द्वारा चाइल्ड लाइन1098 का संचालन बालोद में किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन द्वारा बाल दिवस के अवसर पर दोस्ती सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बालोद जिले में आयोजन किया जा रहा है। दोस्ती सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, विभिन्न विभागों के साथ दोस्ती बैंड व शपथ सहित हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत अंगारी जिला बालोद में दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चाइल्ड लाइन के समन्वयक तरूण चंद्रकाम द्वारा बताया गया कि इस दोस्ती सप्ताह के दौरान जिले में हुए गतिविधियों की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन राष्ट्रीय आपातकालीन टोल फ्री नम्बर है, जो देखभाल व संरक्षण के आवश्यकता वाले बच्चो के लिये सप्ताह के सातो दिन, 24 घंटे चलने वाली सेवा है जिसे हर जरूरतमंद कोई बच्चा या वयस्क इस नंबर पर समस्याओ के संबंध में सूचना दे सकते है। इसी कड़ी में काउंसलर भामिनी साहू द्वारा उपस्थित बच्चो एवं वयस्क को गुड टच एवं बैड टच के नो, गो टेल इस प्रकिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी,


कार्यक्रम में बच्चो के लिये खुर्सीदौड़, रस्साकसी, मेढ़क दौड़, खेल का आयोजन किया गया। खेल में स्थान प्राप्त किये बच्चो को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बच्चो द्वारा सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणजन को चाइल्ड लाइन से दोस्ती बैंड बांधकर दोस्त बनाया व बच्चो की सरंक्षण का शपथ दिलाकर हस्ताक्षर करवाया गया।इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सरिता साहू, पंचगण,रोजगार सहायक, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सहित चाइल्ड लाइन से टीम मेम्बर गिरधारी साहू, मनीष सिन्हा, विनोद यादव, गौतम गोरे, सपना रामटेके, प्रतिमा मंडावी व बच्चो सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page