DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुलिस की शक्ति टीम ने पेश की मानवीयता- परिजन ध्यान नही दिए तो 7 माह की बच्ची को भर्ती कराया अस्पताल में

दादु सिन्हा, धमतरी। धमतरी पुलिस शक्ति टीम को संदिग्ध व्यक्ति द्वारा 6-7 माह के बीमार बच्ची बस स्टैंड में रखा हुआ है की सुचना फोन पर मिलने पर तत्काल पहुंचे। बच्ची की तबीयत खराब एवं कुपोषित होने से विशेष उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कल दिनांक 18/11 /21 को बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत स्कूलों में कार्यक्रम करने के दौरान शक्ति टीम प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रीना नीलम कुजूर को फोन से सूचना मिली की बस स्टैंड में एक संदिग्ध व्यक्ति 6 – 7 माह की बच्ची को रखा है ,जो बहुत ज्यादा रो रही है। सूचना मिलने पर तत्काल जागरूकता कार्यक्रम शक्ति टीम द्वारा कार्यक्रम छोड़कर मौके पर गए। जहां बच्ची को उसके पिता राजू सूर्यवंशी रायपुर से लेकर आया था। जिसे लेकर नजदीकी बठेना अस्पताल गए। बच्ची का रो रो कर बुरा हाल हो चुका था शरीर भी बहुत गर्म था ।जिसे दूध बोटल देकर एवं इलाज करा कर शक्ति टीम द्वारा सिटी कोतवाली लाया गया। बच्ची की माता से फोन से संपर्क करने पर संतोषप्रद उत्तर नहीं दी। बच्ची को आश्रय हेतु सखी वन स्टॉप सेंटर के प्रभारी श्रीमती उषा ठाकुर ने भी साथ देते हुए उन्हें नियमानुसार बच्ची के उचित इलाज एवं देखरेख हेतु जिला अस्पताल धमतरी में विशेष सुरक्षा एवं इलाज देखरेख संरक्षण हेतु 15 दिवस के लिए भर्ती किया गया है,बच्ची देखने में भी कुपोषित लग रही थी। इस कार्य में शक्ति टीम से महिला आरक्षक शबा मेमन,जागृति नाग, तनुजा कंवर का विशेष सहयोग रहा है।

You cannot copy content of this page