तीरंदाजी, कबड्डी और एथलेटिक्स के लिए दैनिक वेतन पर होगी योग्य प्रशिक्षकों की नियुक्ति
बालोद, 29 जुलाई 2026। जिले के आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर डौंडी में निवासरत छात्रों को विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए खेल प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित की गई है।
आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि क्रीड़ा परिसर में छात्रों को तीरंदाजी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए दैनिक वेतन के आधार पर योग्य खेल प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट अथवा कूरियर के माध्यम से कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता एवं नियम-शर्तों का अवलोकन बालोद जिला प्रशासन की वेबसाइट तथा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बालोद में किया जा सकता है।
इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।











