DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Breaking- देवरी थाना क्षेत्र में युवक की मौत से सनसनी, पिता-पुत्र के हमले में घायल हितेश ने रायपुर एम्स में तोड़ा दम

रॉड-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप, आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी

देवरी/बालोद। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी हितेश सिन्हा, पिता स्वर्गीय प्यारेलाल सिन्हा की गंभीर मारपीट के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो पिता-पुत्र ने मिलकर हितेश सिन्हा पर रॉड, डंडे सहित अन्य वस्तुओं से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में शामिल आरोपी पिता-पुत्र के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल हितेश को तत्काल देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए हितेश को रायपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान बुधवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हितेश सिन्हा की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हितेश पर हमला करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पूरी करने के बाद जल्द ही घटना का विस्तृत खुलासा कर सकती है।

फिलहाल घटना के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और विवाद की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद ग्राम खैरा सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page