DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रयास आवासीय विद्यालय जगदलपुर में लाकेश्वर का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीह के छात्र ने कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा में हासिल की सफलता

बालोद। ग्राम बनगांव (दुधली) के होनहार छात्र लाकेश्वर, पिता हुमन लाल, का प्रयास आवासीय विद्यालय, जगदलपुर में कक्षा 9वीं के लिए चयन हुआ है। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीह से कक्षा 8वीं की पढ़ाई पूरी की थी।

लाकेश्वर की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

विद्यालय के शिक्षकों ने लाकेश्वर की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने भी इस सफलता पर छात्र एवं उसके परिवार को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

You cannot copy content of this page