DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुंदरा में हुआ कबड्डी का आयोजन, पापरा की टीम ने मारी बाजी

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम सुंदरा में प्रातः कालीन एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जो 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 27 जनवरी के सुबह 11 बजे तक चला। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3001 रुपए,द्वितीय 2001, तृतीय 1001 और चतुर्थ 701 रुपए रखा गया था। जिसमें क्रमशः पापरा, कमरौद,देवरी, खैरा (मालीघोरी) की टीम ने स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को समापन समारोह पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता में बाहर से कुल 50 टीमों ने हिस्सा लिया था। टीम के संरक्षक कुलेश्वर देशमुख और केवेंद्र मोनू देशमुख ने बताया कि उत्साह पूर्वक पूरी रात ग्रामीणों ने ठंड के बीच कबड्डी का आनंद लिया। इस दौरान अतिथि के रूप में पहुंचे छगन देशमुख ने अध्यक्षता करते हुए जीवन में खेल के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। उक्त आयोजन प्रभात दल एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में किया गया था।

You cannot copy content of this page