ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा
डौण्डीलोहारा, नेमन साहू। ग्राम रेंगाडबरी में रविवार को 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डोमशेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत रूप से किया गया। डोमशेड के निर्माण से गांव में आयोजित होने वाले शादी-विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए ग्रामीणों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सरपंच भावना जयेश जैन, फगुआ राम निषाद, ग्राम पटेल दमेन्द्र निषाद, उपसरपंच वरूना बाई, पंच मदन माहला, पंच रोशनी खरे एवं शिवदयाल निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि डोमशेड का निर्माण होने से विभिन्न आयोजनों के लिए एक स्थायी एवं व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और गांव में सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।













